संस्कृत को कक्षा 6 से 10 तक अनिवार्य करने की मांग, शिक्षक संघ ने विधायक रोहित साहू को सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़—राजिम छत्तीसगढ़ संस्कृत शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राजिम विधायक रोहित साहू से मुलाकात कर कक्षा 6वीं से 10वीं तक संस्कृत विषय को पुनः अनिवार्य किए जाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। संघ ने आरोप लगाया कि संस्कृत विषय को हटाकर व्यावसायिक शिक्षा को मौखिक निर्देशों के आधार पर लागू किया जा रहा है।
विधायक रोहित साहू ने कहा कि संस्कृत देववाणी एवं संस्कारों की भाषा है, इसलिए इसका संरक्षण और संवर्धन आवश्यक है। उन्होंने इस विषय पर स्कूल शिक्षा मंत्री से चर्चा कर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष दौलतराम साहू, प्रदेश संचालक पूरन लाल साहू, डॉ. नारायण साहू, दुर्गेश साहू एवं ईश्वरी यादव ने कहा कि संस्कृत को हरियाणा की तर्ज पर अनिवार्य विषय बनाया जाए तथा व्यावसायिक शिक्षा को सातवें विषय के रूप में शामिल किया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस संबंध में पहले भी मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जा चुका है।




