छत्तीसगढ़

स्मित मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ

सेवा संकल्प अभियान के तहत शीतला मंदिर में जुटे श्रद्धालु और भाजपा कार्यकर्ता, प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु की भी की कामना

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा-राजिम– सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर के शीतला मंदिर प्रांगण में पायलट स्मित मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना को लेकर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विधायक इंद्र कुमार साहू के नेतृत्व में श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने एकजुट होकर भगवान हनुमान की आराधना की तथा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। उपस्थित लोगों ने संकटमोचन हनुमान से पायलट स्मित मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने और उनके जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौटने की प्रार्थना की। साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए भी ईश्वर से प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि संकट और कठिन परिस्थितियों में सामूहिक प्रार्थना एवं ईश्वर के प्रति आस्था मनुष्य को मानसिक शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान संकटों का निवारण करने वाले आराध्य देव हैं। सामूहिक रूप से की गई प्रार्थना समाज में एकता, सेवा और मानवीय संवेदना की भावना को मजबूत करती है। उन्होंने पायलट स्मित मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

शीतला मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक पाठ के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, समर्पण, सामाजिक एकजुटता और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ओमकुमारी संजय साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, श्रीमती योगिता सिन्हा, एल्डरमेन मुकुंद मेश्राम, गुलाब राव, कन्हैया साहू, सौरभ सिंटू जैन, धनमती साहू, रूपेंद्र चंद्राकर, मुक्कू निषाद, प्रेम साधवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने भगवान हनुमान से पायलट स्मित मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित एवं जनकल्याण के कार्यों में निरंतर सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!