Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
छत्तीसगढ़

सरस्वती साइकिल योजना से भसेरा की छात्राओं को मिली नई राह, कक्षा नवमी की बालिकाओं को वितरित हुई निःशुल्क साइकिलें

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ —–शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भसेरा में मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को शासन की महत्वाकांक्षी निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा नवमी की बालिकाओं को साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना तथा बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।

साइकिल वितरण कार्यक्रम में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री प्रमेंद्र साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व समिति अध्यक्ष श्री ईश्वर साहू, समिति सदस्य श्री रमेश साहू, श्री मनीराम मार्कण्डेय एवं श्री मुकेश साहू सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य श्री घनश्याम कुमार साहू ने छात्राओं को साइकिल प्रदान करते हुए कहा कि शासन की सरस्वती साइकिल योजना बालिकाओं की शिक्षा को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई छात्राओं को विद्यालय आने-जाने के लिए दूरी और परिवहन की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में निःशुल्क साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय तक पहुंचने में सुविधा होगी और उनकी नियमित उपस्थिति को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर व्याख्याता धन्नालाल देवांगन, बालकरन गायकवाड़, अशोक कुमार साहू, भोला मांडे, अल्का ध्रुव, रितु कंवर, महेश्वरी हिलवानी, मनीषा यदु, हीरालाल सिन्हा एवं संतोष ध्रुव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

साइकिल प्राप्त होने पर छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। छात्राओं ने शासन की इस योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साइकिल मिलने से उन्हें विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी। इससे वे समय पर स्कूल पहुंच सकेंगी और पढ़ाई के लिए अधिक समय दे पाएंगी।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने, उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने में सरस्वती साइकिल योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना से छात्राओं में आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है और वे अपने शैक्षणिक लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!