शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों का किया सम्मान


छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा राजिम कोरबा। पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सिमगा में 5 सितंबर को पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में गरिमामय ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को स्मरण किया।
प्राचार्य सिंह ने कहा कि इंटरनेट, गूगल, एआई और चैटजीपीटी के वर्तमान दौर में भी शिक्षक का महत्व कम नहीं हुआ है। शिक्षक विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार एवं उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्राचार्य सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को श्रीफल, पेन एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में शिक्षकगण, विद्यार्थी, पालक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।




