छत्तीसगढ़

SIR और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर गरजे फिंगेश्वर के कांग्रेसी, गरियाबंद कलेक्ट्रेट का घेराव

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ —–SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) एवं मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर कांग्रेस द्वारा 28 सितंबर 2026 को गरियाबंद में कलेक्ट्रेट घेराव एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर-राजिम के अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में फिंगेश्वर क्षेत्र के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची की पारदर्शिता, पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने तथा चुनावी प्रक्रिया में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध कार्रवाई तथा SIR से जुड़े निर्णयों और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग भी रखी।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का वोट उसकी ताकत और संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी पात्र नागरिक का नाम प्रभावित होने अथवा चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठने की स्थिति में निष्पक्ष जांच जरूरी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मुद्दा किसी व्यक्ति विशेष के बजाय मतदाता अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था की पारदर्शिता से जुड़ा है। यदि मतदाता सूची में गड़बड़ी या अनियमितता के आरोप सामने आते हैं तो उनका तथ्यात्मक तरीके से समाधान होना चाहिए।

कलेक्ट्रेट घेराव में फिंगेश्वर ब्लॉक के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!