बिजली में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस


छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ फिंगेश्वर— समीपस्थ ग्राम बिजली में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, महात्मा गांधी एवं छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं श्रीफल अर्पित कर किया गया। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं ग्राम पंचायत में ध्वजारोहण के बाद बाजे-गाजे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई।
विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अतिथियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन करते हुए शिक्षा, संस्कार, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों के महत्व पर प्रकाश डाला।सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सरपंच पद्मा मोती निषाद द्वारा मोमेंटो एवं नगद राशि से सम्मानित किया गया। प्राचार्य रामनारायण मिश्रा द्वारा उत्कृष्ट विद्यार्थियों एवं व्याख्याता पूरन लाल साहू का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक भुवन यदु एवं आभार प्रदर्शन अध्यक्ष गजेंद्र निषाद ने किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, शिक्षक, महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




