शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा में 29 जनवरी को होगा वार्षिकोत्सव समारोह

नवापारा — शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोबरा नवापारा में सत्र 2025-26 के अंतर्गत वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन 29 जनवरी 2026, गुरुवार को दोपहर 12 बजे से विद्यालय परिसर में किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री इन्द्रकुमार साहू जी, विधायक विधानसभा क्षेत्र अभनपुर होंगे। समारोह की अध्यक्षता माननीय श्रीमती अन्नपूर्णा देवांगन जी, अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति करेंगी।
विशेष अतिथि के रूप में माननीय श्रीमती ओमकुमारी संजय साहू जी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा, माननीय श्री भूपेन्द्र सोनी जी, उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद, माननीय श्री नागेन्द्र वर्मा जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, माननीय श्रीमती नीता धीवर जी, सांसद प्रतिनिधि, माननीय श्री संजीव सोनी जी, विधायक प्रतिनिधि एवं माननीय श्री अजय साहू जी, वार्ड पार्षद पदेन एसएमडीसी सदस्य उपस्थित रहेंगे।
विद्यालय की प्राचार्य एवं समस्त स्टॉफ ने बताया कि वार्षिकोत्सव के माध्यम से छात्राओं की प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा, जिससे उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का दायित्व श्री टोपसिंह ध्रुव (व्याख्याता) एवं सभी शिक्षक गणों के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक एवं साहित्यिक छात्रा परिषद द्वारा किया जाएगा।




