Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

स्काउट गाइड का चिंतन दिवस मनाया गया, लॉर्ड बेडेन पावेल को दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़राजिम— भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के संस्थापक लॉर्ड रॉबर्ट बेडेन-पावेल के जन्मदिवस को चिंतन दिवस के रूप में जिला गरियाबंद द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम पंडित राम विशाल पांडे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजिम में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ लॉर्ड बेडेन पावेल के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं स्काउट प्रार्थना के साथ हुआ। यह आयोजन राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आयुक्त जगजीत सिंह धीर के निर्देशानुसार तथा जिला सचिव रोमन लाल साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व डीओसी स्काउट आशीष साहू एवं डीओसी गाइड सीमा साहू ने किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला मुख्य आयुक्त डॉ. रामकुमार साहू, देवकी साहू (अध्यक्ष, शाला विकास एवं प्रबंध समिति, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम) एवं जिला सचिव रोमन साहू सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम लॉर्ड बेडेन पावेल के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा स्काउट-गाइड आंदोलन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। जिला सचिव रोमन साहू ने कहा कि गरियाबंद जिले के स्काउट-गाइड राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह मंच विद्यार्थियों के लिए नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सुनहरा अवसर है, जिससे उनमें अनुशासन, संस्कार और सेवा भावना का विकास होता है।
पूर्व जिला मुख्य आयुक्त डॉ. रामकुमार साहू ने कहा कि जिला बनने के बाद गरियाबंद में स्काउटिंग गतिविधियों में निरंतर प्रगति हुई है, किंतु अभी भी कई विद्यालयों की सहभागिता अपेक्षाकृत कम है, जो चिंतन का विषय है। स्काउट-गाइड सीमित संसाधनों में विपरीत परिस्थितियों में जीवन जीने की कला सिखाता है।
देवकी साहू ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट-गाइड गतिविधियों से छात्र-छात्राओं में अनुशासन, संस्कार और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है, जो वर्तमान परिवेश में अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय जंबूरी दुधली (बालोद) में भाग लेने वाले रोवर-रेंजर ने अपने अनुभव साझा किए। अंत में राष्ट्रीय जंबूरी में सहभागी जिला गरियाबंद के रोवर-रेंजर को राज्य स्तर से प्राप्त प्रमाण-पत्र अतिथियों के करकमलों से वितरित किए गए।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार कुलेश्वर निषाद, ब्लॉक सचिव लुकेश्वर प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू, रूपा साहू (सरस्वती शिशु मंदिर गरियाबंद), चेतन गेंडरे, पटेल सर (शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद), मैडम धवलपुर, गोप कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में रोवर-रेंजर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!