Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

विप्र समाज महिला मंडल ने मनाया होली मिलन एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, 35 मातृशक्तियों का हुआ सम्मान


छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़—- विप्र समाज महिला मंडल द्वारा ब्राम्हणपारा स्थित नीलकंठ मंदिर में होली मिलन एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर  नवापारा के समस्त विप्र बहनों ने एक-दूसरे को होली एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कार्यक्रम के दौरान शशि दुबे ने हास्य-व्यंग्य और फाग गीत प्रस्तुत करते हुए कहा कि एक साथ बैठकर हंसी-मजाक करने का आनंद ही अलग होता है। उन्होंने फाग गीत “बोलो सा रा रा…” के साथ माहौल को रंगीन बना दिया।


श्रीमती संध्या तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता और नारी स्वयं शक्ति का स्वरूप है।
विप्र महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा तिवारी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए कोई एक दिन तय नहीं होता, लेकिन ऐसे अवसर हमें उन मातृशक्तियों का सम्मान करने का अवसर देते हैं जो घर, परिवार और समाज में रहकर कड़ी मेहनत और संघर्ष के साथ सफलता की मिसाल बनती हैं।

  • कार्यक्रम के दौरान समाज की 35 वरिष्ठ मातृशक्तियों का शाल, फूलमाला एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से संजना दुबे, पुष्पलता दुबे, विजयलक्ष्मी शर्मा, रमा शर्मा, मंजू शर्मा, अनिता दुबे, मीना शर्मा, शशि दुबे, बीना शर्मा, कस्तूरी तिवारी, भारती दीवान, पुष्पलता शर्मा, सुभद्रा शर्मा, रानी तिवारी, इंदू मिश्रा, लता मिश्रा, सविता दुबे, कुमुदनी शर्मा, संध्या तिवारी (पूर्व महिला मोर्चा सह कोषाध्यक्ष रायपुर), सीमा शर्मा (जनपद सदस्य फिंगेश्वर), संध्या शर्मा, सोमा शर्मा (उपाध्यक्ष प्रेस क्लब राजिम), डॉ. श्वेता पांडेय (संजीवनी हॉस्पिटल नवापारा), ममता शर्मा, भावना शर्मा, ईश्वरी शर्मा, अनिता शर्मा, सुनीता शर्मा सहित अन्य महिलाएं शामिलरहीं।
  • कार्यक्रम का सफल आयोजन विप्रकुल महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा तिवारी के नेतृत्व में किया गया। आयोजन में संरक्षक विद्या तिवारी, शकुंतला तिवारी, संगीता शर्मा, नंदनी शर्मा, भावना शर्मा, मुक्ति शर्मा, स्वाति शुक्ला, रेखा शुक्ला, तनु मिश्रा, कुमुद पुराणिक, पुष्पांजलि तिवारी, स्मृति शर्मा, पूनम दीवान, कुशली दीवान, अनामिका तिवारी, गुंजा मिश्रा, किरण तिवारी, उमा शर्मा, योगिता दुबे, त्रिवेणी मिश्रा, ममता मिश्रा, पूजा पांडेय सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
    कार्यक्रम का संचालन पूनम दीवान ने किया तथा कुशली दीवान ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज की बड़ी संख्या में मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!