Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

13 मार्च को आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, किसानों के खातों में आएंगे 2-2 हजार रुपये

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ 
रायपुर। देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी होने की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। अब किसानों के बैंक खातों में 13 मार्च को 2-2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, किसान लंबे समय से 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। पीएम किसान के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी जानकारी के मुताबिक 13 मार्च को यह राशि किसानों के खातों में भेजी जाएगी। बताया जा रहा है कि इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे के दौरान किसानों को यह किस्त जारी करेंगे।
9 करोड़ से अधिक किसानों को मिल चुका है लाभ
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर 2025 को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी की थी। उस समय देश के 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई थी। वहीं योजना की शुरुआत से अब तक किसानों को 3.90 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा चुकी है।
क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। यह राशि 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाती है।
कौन-कौन किसान हैं पात्र
पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कुछ शर्तें पूरी करनी होती हैं—
किसान भारत का नागरिक होना चाहिए।
किसान के नाम पर कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
छोटे और सीमांत किसान इस योजना के पात्र होते हैं।
किसान परिवार में पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे शामिल होते हैं।
जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन राज्य सरकार द्वारा होना आवश्यक है।
इस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार देश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!