Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में ठगी: ग्राहक बनकर आई महिला पहनकर ले गई करीब 5 लाख के जेवर

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़– ज्वेलरी दुकान से दिनदहाड़े महंगे सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। ग्राहक बनकर दुकान में आई एक महिला ने जेवर ट्राई करने के बहाने करीब पांच लाख रुपये के आभूषण पहन लिए और सहेली को बुलाने का बहाना बनाकर दुकान से बाहर निकलकर फरार हो गई। हालांकि उसके साथ आया युवक भागने से पहले ही दुकानदारों के हत्थे चढ़ गया।
जानकारी के अनुसार मामला रायपुर टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 12 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे एक युवक और युवती ज्वेलरी शॉप में पहुंचे और सोने का रानी हार खरीदने की बात कही। उस समय दुकान पर दुर्गा सोनी का बेटा पंकज सोनी मौजूद था। पंकज ने अपने पिता को फोन कर रानी हार मंगवाया। इसके बाद दुर्गा सोनी अपने एक परिचित के साथ दूसरी ज्वेलरी दुकान से रानी हार लेकर पहुंचे और महिला को दिखाया।
खरीदारी के दौरान महिला ने ट्राई करने के बहाने एक-एक कर कई जेवर पहन लिए। इनमें सोने का रानी हार (3.45 लाख रुपये), सोने की चांद बाली की जोड़ी (1.08 लाख रुपये), सोने की अंगूठी (19,500 रुपये), चांदी की पायल की जोड़ी (16,200 रुपये) और तीन जोड़ी बिछिया (4,300 रुपये) शामिल हैं। इन सभी आभूषणों की कुल कीमत करीब 4.93 लाख रुपये बताई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!