Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

नवागांव में त्रि-दिवसीय नामायण सत्संग समारोह का भव्य आयोजन


छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवागांव (कठिया नं. 02) में सतनाम समाज द्वारा त्रि-दिवसीय नामायण सत्संग समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम 02 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 05 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन परमपूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की कृपा से किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
समारोह का शुभारंभ 02 अप्रैल, गुरुवार को दोपहर 11 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा। प्रथम दिवस के मुख्य अतिथि धर्मगुरु मुक्तिदास गुरु गोसाई (खपरीपुरी धाम) होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता झम्मन लाल कोशले करेंगे। इस अवसर पर महेन्द्र कोशले, टोमन लाल साहू (सरपंच), राधेश्याम बंजारे, दयाराम जांगड़े, रामनारायण बारले एवं संतोष कुमार गिलहरे सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
द्वितीय दिवस 03 अप्रैल, शुक्रवार को मुख्य अतिथि के रूप में विधायक इन्द्रकुमार साहू शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश ढ़ीढ़ी करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में चन्द्रिका बंजारे, टोमन लाल साहू, घनश्याम साहू, ओंकार बंजारे एवं जोहन लाल यदु शामिल रहेंगे।
तृतीय दिवस 04 अप्रैल, शनिवार को पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव गिरी गोस्वामी करेंगे। इस दिन यशवंत साहू, राधाकृष्ण टंडन, ब्रम्हानंद साहू, नीलकमल गिलहरे, रघुनंदन यादव, ओमेश्वरी नंद साहू एवं रामचंद तारक सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
समारोह का समापन 05 अप्रैल, रविवार को किया जाएगा। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सत्संग का लाभ लेने की अपील की है।
कार्यक्रम का मूल संदेश “तुझमें सत, मुझमें सत, सबमें सत समाया है” के माध्यम से समाज में प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश देना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!