भक्ति और शौर्य का संगम: महावीर बजरंग अखाड़ा की भव्य शोभायात्रा से गूंजा नगर
हनुमान जन्मोत्सव पर निकली विशाल शोभायात्रा, महिलाओं की सहभागिता बनी आकर्षण

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़नवापारा राजिम– नगर के प्राचीन महावीर बजरंग अखाड़ा में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। पूरे दिन नगर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में भगवान हनुमानजी का अभिषेक, पूजन, सुंदरकांड पाठ एवं महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भजन-कीर्तन और जय श्रीराम, जय बजरंगबली के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।
शाम होते ही आयोजन अपने चरम पर पहुंच गया, जब श्री महावीर बजरंग अखाड़ा एवं श्री नरसिंहनाथ अखाड़ा द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हनुमानजी के पूजन के बाद प्रारंभ हुई इस शोभायात्रा में भगवान श्रीराम और हनुमानजी की आकर्षक झांकियां प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहीं। सड़कों के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
डीजे और धुमाल की धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। अखाड़ा के युवाओं ने लाठी, तलवारबाजी एवं पारंपरिक शस्त्र संचालन के हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान महिलाओं और युवतियों की सक्रिय भागीदारी विशेष आकर्षण रही। दुर्गा वाहिनी की महिलाओं ने भगवा पगड़ी पहनकर और हाथों में तलवार लेकर वीरता का प्रदर्शन किया, जिसे लोगों ने खूब सराहा।
लगभग एक किलोमीटर लंबी शोभायात्रा पंजवानी चौक, लाल चौक, गंज रोड, सदर बाजार से होते हुए नेहरू गार्डन तक पहुंची। जगह-जगह सामाजिक संगठनों, व्यापारियों एवं नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए हलवा, खीर-पूड़ी, शीतल पेय सहित प्रसाद की व्यवस्था भी की गई।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी साहू, अखाड़ा संरक्षक युधिष्ठिर चंद्राकर, पूर्व पार्षद योगेंद्र कंसारी, कलिदान कंसारी, अध्यक्ष लक्ष्मण सुंदरानी, योगिता सिन्हा, किशोर देवांगन, सचिन सचदेव, पूजा कंसारी, जीना सुजीत निषाद पार्षद, संजय साहू विधायक प्रतिनिधि,मयाराम साहू, दयालु राम गाड़ा, हेम सिंह पटेल, शिवकुमार पांडेय, तुकाराम कंसारी मीडिया प्रभारी सहित अनेक नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रशासन की सतर्कता से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं जिनमें लाला पटेल,मोहित कंसारी संतोष कंसारी पवन वाडिया भोलू यादव मोनू कंसारी कान्हा साहनी सत्तूगिलहरे अश्वनी साहू लोकेश साहू राजा दास चंदन निषाद सूरज यादव गोपाल साहू बाबूलाल यादव मंडलोर विजय यादव कुणाल सेन ह्यूमन निषाद चंदू सोनकर धनेंद्र साहू रवि कंसारी शिवम कंसारी निलेश साहनी सतीश साहनी दुर्गेश कंसारी समीर कंसारी गोलू कंसारी राजकुमार निषाद हर्षित कंसारी चमेली जगत तारिणी निषाद रिचा साहू चंचल जानवी राय पल्लवी राय कंचन माधुरी निषाद रानी निषाद आदि शामिल हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी सहभागिता निभाई।




