निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 184 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

नवापारा-राजिम। दिगंबर जैन समाज नवापारा राजिम एवं श्री देवनंदी धर्मार्थ औषधालय द्वारा जैन भवन, सदर रोड नवापारा में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में रायपुर के आईएलएस हॉस्पिटल के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर के चिकित्सा क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले डॉ. राजेंद्र गदिया, डॉ. अंजनी कांता, डॉ. सिद्धार्थ डागा, डॉ. अनुज जैन एवं डॉ. श्रेया जैन के करकमलों से हुआ। इसके पश्चात पंडित ऋषभ शास्त्री जी द्वारा मंत्रोच्चार के साथ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया गया।
शिविर में कुल 184 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। आधुनिक तकनीक आधारित मशीनों द्वारा सभी मरीजों का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान लगभग 120 लोगों का बीपी एवं शुगर परीक्षण, 45 लोगों का ईसीजी, 58 लोगों का नेत्र परीक्षण, 36 लोगों का HbA1c परीक्षण तथा 49 लोगों का TC, TG, HDL एवं LDL परीक्षण किया गया। साथ ही आवश्यकतानुसार निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं उपलब्ध दवाइयों का वितरण भी किया गया।
आईएलएस हॉस्पिटल रायपुर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों में डॉ. अमित जैन (न्यूरोसर्जन), डॉ. कुणाल ओस्तवाल (कार्डियोलॉजी), डॉ. कौतुक लोहिया (गैस्ट्रो विभाग), डॉ. अभिषेक त्रिपाठी (ऑर्थोपेडिक), डॉ. एकता जैन एवं डॉ. प्रियंका खत्री ने अपनी सेवाएं प्रदान कर मरीजों का परीक्षण किया।
इस अवसर पर पंचायत कमेटी के संरक्षक रमेश पहाड़िया, अध्यक्ष अखिलेश जैन, उपाध्यक्ष अनिल जैन (डब्बू), सचिव आशीष चौधरी (गोलू), कोषाध्यक्ष आशीष जैन (रिंकू), सहसचिव आकाश गंगवाल, सांस्कृतिक सचिव रवि जैन तथा सह-सांस्कृतिक सचिव अंकित चौधरी उपस्थित रहे।
शिविर के सफल संचालन में श्री देवनंदी धर्मार्थ औषधालय के प्रमुख सुधीर जैन, अर्पण गदिया, अनिल जैन एवं अनुज जैन का विशेष योगदान रहा। आईएलएस हॉस्पिटल की चिकित्सक टीम ने पंचायत कमेटी एवं आयोजकों द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रबंधन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर दिगंबर जैन समाज एवं क्षेत्रवासियों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



