छत्तीसगढ़

राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित डॉ. भारती अग्रवाल का बैंड-बाजे के साथ भव्य स्वागत

विद्यालय परिवार ने शाल, श्रीफल एवं मोमेंटो भेंटकर किया सम्मान, परिसर में दिखा गौरव और उत्साह का माहौल

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा राजिम। राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित होने के उपरांत  विद्यालय पहुंचीं डॉ. भारती अग्रवाल का शासकीय हाई स्कूल गोंड़पारा, अभनपुर में विद्यालय परिवार द्वारा बैंड-बाजे के साथ भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें शाल, श्रीफल एवं मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में इस दौरान उत्साह और गौरव का वातावरण देखने को मिला।

राज्यपाल पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से विद्यालय का नाम गौरवान्वित करने पर शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने डॉ. भारती अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर डॉ. भारती अग्रवाल ने कहा कि राज्यपाल पुरस्कार उनके लिए अत्यंत गौरव और प्रेरणा का विषय है। यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार का सम्मान है। उन्होंने कहा कि शिक्षक का वास्तविक सम्मान तब होता है, जब उसके विद्यार्थी सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचें और एक अच्छे नागरिक के रूप में प्रतिष्ठित हों।

उन्होंने विद्यालय परिवार द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कर्तव्य के प्रति समर्पण, नवाचार और निरंतर प्रयास से निश्चित रूप से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

डॉ. भारती अग्रवाल को राज्यपाल पुरस्कार मिलने पर नंदकिशोर शर्मा, मनोज कुमार साहू, सपना शुक्ला, धात्री साहू, यशवंत कुमार ध्रुव, संदीप तिग्गा, तुलेश्वरी साहू एवं दामिनी साहू सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!