Uncategorized
निशुल्क सैन्य भर्ती प्रशिक्षण से चयनित अग्निवीर शेखर सोनकर का सम्मान


छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ राजिम —— नगर में संचालित निशुल्क सैन्य भर्ती प्रशिक्षण से चयनित अग्निवीर जवान शेखर सोनकर का नगरपालिका कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मान किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव ने शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर शेखर का सम्मान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रशिक्षण के संचालक व्याख्याता एवं एनसीसी अधिकारी सागर शर्मा तथा सहयोगी जीतू यादव का भी सम्मान किया गया। बताया गया कि वर्ष 2021 से राजिम में युवाओं को सेना, पुलिस एवं अन्य रक्षा सेवाओं में भर्ती हेतु निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसके माध्यम से अब तक 22 युवाओं का विभिन्न रक्षा विभागों में चयन हो चुका है।
समारोह में सभापति कुलेश्वर साहू, पार्षद सुरेश पटेल, बलराम यादव सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।



