Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
छत्तीसगढ़

सीडब्ल्यूएसएन विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ फिंगेश्वरजिले की शैक्षणिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चंद्राकर, जिला मिशन समन्वयक शिवेश शुक्ला एवं सांख्यिकी अधिकारी श्याम चंद्राकर ने समस्त संकुल समन्वयकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक में विशेष रूप से सीडब्ल्यूएसएन (विशेष आवश्यकता वाले) विद्यार्थियों की जानकारी, उनकी शैक्षणिक प्रगति तथा शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की नियमित समीक्षा पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों से संबंधित जानकारी का सही एवं समयबद्ध संधारण अत्यंत आवश्यक है। सभी संस्था प्रमुख एवं सीएसी यह सुनिश्चित करें कि विद्यालय में अध्ययनरत विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों का विवरण सही रूप से दर्ज हो और उन्हें शासन द्वारा निर्धारित शैक्षणिक एवं सहायक सुविधाओं का लाभ मिले।

अधिकारियों ने विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने तथा उनके सीखने के स्तर में सुधार के लिए शिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर सतत निगरानी रखने तथा आवश्यकता के अनुसार सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर भी बल दिया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक ने समस्त सीएसी को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने संकुल के प्रत्येक विद्यालय में निर्धारित बिंदुओं की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल पोर्टल पर कार्य पूर्ण दिखाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यालय स्तर पर वास्तविक कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति सुनिश्चित करना भी जरूरी है।

बैठक में अपार आईडी, यू-डायस, प्रोग्रेशन, अकादमिक निरीक्षण, वीएसके, एमबीयू, सीडब्ल्यूएसएन एवं प्रशस्त ऐप से संबंधित कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए। संस्था प्रमुखों से अपेक्षा की गई कि वे सीएसी एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध कराएं तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें।

अधिकारियों ने संस्था प्रमुखों एवं संकुल समन्वयकों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इससे जिले की शैक्षणिक व्यवस्था को अधिक मजबूत, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।

बैठक में जिले के पांचों विकासखंडों के विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!