Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
छत्तीसगढ़

हत्या के बाद आरोपी ने खुद को घर में किया बंद, पुलिस पर गुलेल से की फायरिंग; मिर्चीपावडर के धुएं कर आरोपी को निकाला बाहर 7 घंटे बाद गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ —गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र के पेंड्रा गांव में हत्या की घटना के बाद आरोपी ने खुद को घर में बंद कर लिया और पुलिस टीम पर गोली चलाकर हमला कर दिया। घटना से गांव में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी हीरालाल नागेश (32) ने कथित तौर पर घरेलू विवाद के बाद खोखबहरा में नरेंद्र सोरी (25) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ।

घटना के बाद आरोपी अपने घर में छिप गया। पुलिस ने उसे बाहर निकालने के लिए करीब सात घंटे तक ऑपरेशन चलाया। पुलिस के घर के पास पहुंचने पर आरोपी ने गोलियां चलाईं, जिससे कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने घर की घेराबंदी की। आरोपी को बाहर निकालने के लिए छत के रास्ते से मिर्ची पाउडर का धुआं भी छोड़ा गया।

इसके बाद आरोपी घर से बाहर निकलकर करीब 200 मीटर तक पुलिस जवानों को दौड़ाता रहा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने हत्या, जानलेवा हमला एवं अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में भय का माहौल रहा और स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!