Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
छत्तीसगढ़

बिजली बिल वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का एक माह का आंदोलन शुरू, जल्द होगा बिजली कार्यालय का घेराव

 

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़फिंगेश्वर — बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय फिंगेश्वर में एकदिवसीय बैठक आयोजित कर एक माह लंबे जन आंदोलन की शुरुआत की। बैठक गरियाबंद जिला प्रभारी विनोद सेवनलाल चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा की अध्यक्षता में हुई।

जिला प्रभारी विनोद चंद्राकर ने कहा कि आंदोलन के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर बिजली उपभोक्ताओं से संपर्क करेंगे तथा स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाने की मांग को लेकर निर्धारित प्रपत्र भरवाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही बिजली कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने बताया कि अभियान के अंतिम चरण में उपभोक्ताओं से प्राप्त प्रपत्र कलेक्टर को सौंपकर जिला कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने बिजली दरों में कमी, स्मार्ट मीटर हटाने तथा पूर्ववर्ती सरकार की 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना पुनः लागू करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर की आड़ में सरकार आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है।

बैठक में कांग्रेस के जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी, मंडल-सेक्टर व बूथ अध्यक्ष, महिला एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!