Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
छत्तीसगढ़

विविधता में एकता, सेवा में समर्पण और संस्कृति में गौरव” का संदेश

लोहरदगा में आयोजित राष्ट्रीय स्काउट-गाइड रोवर-रेंजर समागम में निभाई सहभागिता

राष्ट्रीय आदिवासी समागम में सीमा साहू ने बढ़ाया गरियाबंद का गौरव

 

(छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़)फिंगेश्वर। —राष्ट्रीय स्तर के स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर आदिवासी समागम में गरियाबंद जिले की जिला संगठन आयुक्त (गाइड) सीमा साहू ने सहभागिता कर जिले एवं छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। झारखंड के लोहरदगा में 6 से 10 अगस्त 2026 तक आयोजित इस राष्ट्रीय समागम में देश के विभिन्न राज्यों से स्काउट-गाइड, रोवर एवं रेंजर सहित 650 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

समागम के दौरान झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार के सम्मान एवं अभिनंदन का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की जिला संगठन आयुक्त (गाइड) सीमा साहू ने राज्यपाल को स्कार्फ, शॉल एवं पारंपरिक पगड़ी पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल के सम्मान का यह अवसर छत्तीसगढ़ के स्काउट-गाइड परिवार के लिए गौरवपूर्ण रहा।

राष्ट्रीय आयोजन में बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और झारखंड सहित एन.एफ. रेलवे, ईस्टर्न रेलवे एवं साउथ ईस्टर्न रेलवे के प्रतिभागियों ने सहभागिता की। आयोजन में भारतीय संस्कृति, जनजातीय परंपराओं और स्काउटिंग की सेवा भावना की झलक देखने को मिली।

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव तथा राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में छत्तीसगढ़ दल ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रभावी सहभागिता दर्ज कराई।

सीमा साहू की इस उपलब्धि पर गरियाबंद जिला मुख्य आयुक्त ओंकार साहू, जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त राजेश चंद्राकर, जिला सचिव रोमन लाल साहू, प्राचार्य युवराज साहू, जिला संगठन आयुक्त आशीष साहू एवं जिला मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रीय आदिवासी समागम ने “विविधता में एकता, सेवा में समर्पण और संस्कृति में गौरव” के संदेश को साकार करते हुए राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!