Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी विवेक शर्मा ने कलेक्टर से की मुलाकात

 

(छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़) गरियाबंद —-राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी कर्मचारी संगठन विवेक शर्मा ने मंगलवार को गरियाबंद कलेक्टर रणवीर शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षक संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित ज्ञापन रैली में प्रस्तुत किए गए विभिन्न मांगों एवं विषयों को लेकर कलेक्टर के साथ सकारात्मक चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान विवेक शर्मा ने शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा उठाए गए मुद्दों की जानकारी देते हुए उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक पहल करने का आग्रह किया। उन्होंने शिक्षकों एवं कर्मचारियों से जुड़े लंबित विषयों पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। कलेक्टर रणवीर शर्मा ने संबंधित विषयों पर सकारात्मक चर्चा करते हुए आवश्यक कार्रवाई के संबंध में आश्वस्त किया।

इस अवसर पर संगठन की ओर से विवेक शर्मा ने कलेक्टर रणवीर शर्मा को ईश्वरीय सौगात भेंट कर उनका सम्मान किया। बैठक में कर्मचारी एवं शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई।

विवेक शर्मा ने कहा कि शिक्षक एवं कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों को शासन-प्रशासन के समक्ष निरंतर प्रभावी ढंग से रखा जाएगा और उनके समाधान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से प्रयास जारी रहेंगे। मुलाकात को शिक्षक एवं कर्मचारी हितों की दिशा में सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!