छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 2026 में 15 दिन की छुट्टियां, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें जारी

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक संस्थानों के लिए वर्ष 2026 के दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार राज्य के शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं निजी स्कूलों में तीनों अवसरों पर कुल 15 दिनों का अवकाश रहेगा।
आदेश के मुताबिक दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों को कुल 5 दिनों की छुट्टी मिलेगी।
इसी तरह दीपावली अवकाश 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है। दीपावली के अवसर पर भी कुल 5 दिनों का अवकाश रहेगा।
वर्ष के अंत में विद्यार्थियों को शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा। इस अवधि में भी 5 दिनों की छुट्टी निर्धारित की गई है।
अवकाश की पूरी सूची
अवकाश तिथि कुल दिन
दशहरा अवकाश
17 से 21 अक्टूबर 2026 5 दिन
दीपावली अवकाश
6 से 10 नवंबर 2026 5 दिन
शीतकालीन अवकाश
24 से 28 दिसंबर 2026 5 दिन
कुल 15 दिन
पिछले सत्र में 18 दिनों का था अवकाश
शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दशहरा अवकाश 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 6 दिन, दीपावली अवकाश 20 से 25 अक्टूबर तक 6 दिन तथा शीतकालीन अवकाश 22 से 27 दिसंबर तक 6 दिन निर्धारित किया गया था। इस तरह पिछले सत्र में इन तीन अवसरों पर कुल 18 दिनों का अवकाश रहा था।




