छत्तीसगढ़

पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के निवास में तीज मिलन समारोह, महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिला मायके का दुलार

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ — हरितालिका तीज पर्व के अवसर पर सिहावा की पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के निवास में तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नगरी, बेलरगांव, कुकरेल एवं मगरलोड क्षेत्र की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने महिला कार्यकर्ताओं को अपने घर आमंत्रित कर उन्हें मायके जैसा स्नेह और दुलार दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सिहावा विधायक अंबिका मरकाम ने भगवान शिव एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंताक्षरी, गीत-संगीत सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों में भाग लिया और तीज पर्व की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने सभी महिला कार्यकर्ताओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में तीज पर्व की अपनी विशेष परंपरा और भावनात्मक महत्व है। विवाहित महिलाएं तीजा मनाने के लिए अपने ससुराल से मायके आती हैं और परिवार के साथ पर्व की खुशियां साझा करती हैं।

उन्होंने बताया कि महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के लिए तीज के अवसर पर 24 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। इस दौरान भगवान शिव एवं माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है।

तीज मिलन समारोह में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक उल्लास के साथ पर्व मनाया और एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!