छत्तीसगढ़

मतदाता जागरूकता अभियान को मिलेगी गति, 28 सितंबर से BLO का ELC प्रशिक्षण

(छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़) भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए मतदान केंद्रों पर इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब (ELC) का गठन एवं संचालन किया जा रहा है। कोरबा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में सभी मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) का विधानसभावार ELC प्रशिक्षण 28 सितंबर से आयोजित किया जाएगा।

सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि स्वीप कार्ययोजना के तहत युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने और उनमें मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों, उच्च शिक्षण संस्थानों, मतदान केंद्रों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों एवं औद्योगिक इकाइयों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब गठित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में ELC के सुचारू संचालन के लिए सभी मतदान केंद्रों के BLO एवं मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण की शुरुआत 28 सितंबर को 22-कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के BLO से होगी। प्रशिक्षण शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में सुबह 10:30 बजे से आयोजित होगा।

30 सितंबर को 23-पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के पाली ब्लॉक के BLO का प्रशिक्षण जनपद पंचायत पाली के सभाकक्ष में सुबह 10:30 बजे तथा पोड़ीउपरोड़ा ब्लॉक के BLO का प्रशिक्षण स्वामी आत्मानंद स्कूल सेजेस पोड़ीउपरोड़ा में दोपहर 2 बजे से होगा।

1 अक्टूबर को 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र के BLO का प्रशिक्षण कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक तथा 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के BLO का प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से आयोजित किया जाएगा।

सभी BLO एवं मास्टर ट्रेनर्स को निर्धारित समय पर प्रशिक्षण स्थल में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!