ओलावृष्टि से बिछी बर्फ की चादर, कश्मीर जैसा दिखा नजारा
मिनी कश्मीर” के नाम से प्रसिद्ध पहाड़ी गांव आमामोरा और ओड़


छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़—-गरियाबंद: जिले के मैनपुर और देवभोग क्षेत्र में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। भीषण गर्मी और उमस के बीच दोपहर में आए आंधी-तूफान और तेज ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, “मिनी कश्मीर” के नाम से प्रसिद्ध पहाड़ी गांव आमामोरा और ओड़ में लगभग आधे घंटे तक जोरदार ओलावृष्टि हुई। ओलों की मोटी परत जम जाने से पूरा इलाका सफेद चादर से ढका नजर आया और दृश्य किसी पहाड़ी पर्यटन स्थल जैसा दिखाई देने लगा।
अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ा। ओलावृष्टि के कारण महुआ और आम की फसलों को काफी क्षति पहुंचने की खबर है। कई जगहों पर पहले से तैयार फसलें भी प्रभावित हुई हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इतनी तेज ओलावृष्टि लंबे समय बाद देखने को मिली है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ ही मिनटों में खेत-खलिहान और सड़कों पर ओलों की परत जम गई, जिससे पूरा इलाका बर्फ जैसा दिखाई देने लगा।



