Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

नौकरी दिलाने का झांसा देकर छत्तीसगढ़ के35 युवतियों को बनाया बंधक, झारखंड में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़—-छत्तीसगढ़ की 35 युवतियों को नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर झारखंड ले जाकर बंधक बनाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इनमें कांकेर जिले की 15 युवतियां शामिल बताई जा रही हैं। घटना सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकोंदल अंचल की युवतियां दलालों के झांसे में आकर 5 से 6 दिन पहले झारखंड पहुंची थीं। वहां उन्हें बंधक बनाकर जबरन काम करवाया जा रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब दुर्गूकोंदल क्षेत्र के ग्राम खुटगांव की एक युवती ने अपने गांव के युवक को मैसेज भेजकर मदद की गुहार लगाई।

यह सूचना स्थानीय समाजसेवी ललित नरेटी तक पहुंची, जिसके बाद उन्होंने झारखंड में अपनी युवा टीम से संपर्क कर मामले की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाई। युवतियों को मुक्त कराने के लिए झारखंड सरकार और स्थानीय प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।

बताया जा रहा है कि गढ़वा कमिश्नर के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक गढ़वा द्वारा युवतियों को छुड़ाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और युवतियों को सुरक्षित वापस लाने की कोशिश की जा रही है।

मुख्य बिंदु

नौकरी के नाम पर 35 युवतियों को झारखंड ले जाया गया

कांकेर जिले की 15 युवतियां शामिल

बंधक बनाकर कराया जा रहा था काम

युवती के मैसेज से खुला मामला

गढ़वा प्रशासन और पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!