Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस पर आईसेक्ट में वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : ओमकुमारी साहू

आईसेक्ट में गुलमोहर रोपकर दिया हरियाली का संदेश, पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

500 से अधिक पौधों से महक रहा आईसेक्ट परिसर, विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम
नवापारा-राजिम। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था आईसेक्ट में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य योगिता सिन्हा तथा आईसेक्ट के निदेशक बलराम देवांगन ने मुख्य सड़क मार्ग पर गुलमोहर का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


सुभाष चौक स्थित आईसेक्ट परिसर में लगभग 10 फीट ऊंचा गुलमोहर का पौधा लगाया गया। संस्था के निदेशक बलराम देवांगन द्वारा परिसर में अब तक 500 से अधिक पौधे लगाए गए हैं, जिसके कारण अन्य स्थानों की तुलना में यहां का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहता है।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू एवं विधायक प्रतिनिधि संजय साहू ने बलराम देवांगन के पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनका संरक्षण कर ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से काफी हद तक निजात पाई जा सकती है। उन्होंने नगरवासियों से खुले स्थानों में पौधारोपण कर उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
प्रदेश महिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य योगिता सिन्हा ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने घरों, गमलों तथा खाली स्थानों में पौधे लगाकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने तालाबों एवं नदी किनारों पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण की आवश्यकता पर भी बल दिया।
कार्यक्रम में गोलू यादव, साखी निर्मलकर, भुनेश्वरी साहू, खिलेश्वरी साहू, लेखिका साहू, टीकम साहू सहित आईसेक्ट के सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!