Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
छत्तीसगढ़

संतोष ठाकुर बने छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ गरियाबंद के जिला अध्यक्ष

संगठन विस्तार के साथ शिक्षकों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 25 अगस्त को निकलेगी TET मुक्ति रैली

(छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ )गरियाबंद—-छत्तीसगढ़ के शिक्षक संवर्ग के हितों के लिए पिछले 30 वर्षों से निरंतर संघर्ष करते हुए अनेक मांगों पर सफल परिणाम दिलाने वाले सशक्त संगठन छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए गरियाबंद जिले की नई जिम्मेदारी संतोष ठाकुर को सौंपी है। उन्हें सर्वसम्मति से संघ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

संतोष ठाकुर के मनोनयन से जिले के शिक्षकों में उत्साह का माहौल है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में गरियाबंद जिले में संघ की गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा शिक्षकों की लंबित मांगों को प्रभावी ढंग से शासन के समक्ष रखा जाएगा।

इसी कड़ी में आगामी 25 अगस्त को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में TET मुक्ति रैली निकालकर शासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश के तीन प्रमुख शिक्षक संगठनों ने संयुक्त रूप से संघर्ष मोर्चा का गठन किया है। मोर्चे के संयुक्त नेतृत्व में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा।

इनमें TET की अनिवार्यता समाप्त करने, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना करने, सभी शिक्षकों को केंद्रीय वेतनमान प्रदान करने, फरवरी 2026 के पदोन्नति नियमों की विसंगतियों को दूर करने तथा B.Ed. की अनिवार्यता के स्थान पर ब्रिज कोर्स का विकल्प उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख है।

गरियाबंद जिला मुख्यालय में भी संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में TET मुक्ति रैली निकालकर शासन के नाम ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

संतोष ठाकुर के जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री सुभाष शर्मा, जिला सचिव नरेश साहू, ज्ञानेन्द्र शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय महाड़िक, अरुण प्रजापति, फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष नेतराम साहू, छुरा विकासखंड अध्यक्ष हेमंत विश्वकर्मा, कन्हैया मंडल, रेखु साहू, दीप्ति मिश्रा गंडेचा, नेमू राम साहू, संध्या अवसरिया सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!