Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा में मुकुंद मेश्राम बने जिला महामंत्री

(छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ )रायपुर ग्रामीण/नवापारा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार तथा भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय एवं प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा डॉ. सनम जांगड़े के मार्गदर्शन में, जिला प्रभारी सुरेंद्र पाटनी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग की अनुशंसा पर अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. बी.आर. गौतम ने नवापारा नगर के ऊर्जावान युवा नेता मुकुंद मेश्राम को अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला रायपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया है।
जिला महामंत्री जैसा महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किए जाने पर मुकुंद मेश्राम ने प्रदेश भाजपा संगठन सहित अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रकुमार साहू, वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर साहू (चम्पू भैया), वरिष्ठ नेता अशोक बजाज एवं नवापारा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस आशा और विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का संकल्प भी उन्होंने दोहराया।
मुकुंद मेश्राम की नियुक्ति से मित्रों एवं समर्थकों में हर्ष की लहर है। उन्हें बधाई देने वालों में मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, नपा अध्यक्ष ओम कुमारी साहू, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष परदेसी राम साहू, नपा विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, नपा सांसद प्रतिनिधि दयालु राम गाड़ा, डॉ. राजेंद्र गदिया, नपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, प्रेम साधवानी, जनक कंसारी, धीरज साहू, रेशम हुंदल, अविनाश साहू, प्रेमलाल साहू, राजू रजक, संजीव टिंकू सोनी, चिंटू तराने, सचिन सचदेव, अंकित मेघवानी, गुलशन साहू एवं जितेंद्र साहू सहित अनेक कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!