Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

भैंसातरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आठवीं के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ —शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय भैंसातरा में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ रायपुर संभाग के अध्यक्ष एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली के प्राचार्य रामनारायण मिश्रा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच श्रीमती अंजलि ध्रुव ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में समन्वयक अनिल मेघवानी, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष टीकम साहू, भागवत कंवर तथा उपाध्यक्ष दिगेश्वर साहू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर कक्षा सातवीं की छात्राओं ने कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों को पेन भेंट कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। वहीं आठवीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए अपने तीन वर्षों के अनुभव साझा किए।

मुख्य अतिथि रामनारायण मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा से विद्यार्थियों के जीवन का सर्वांगीण विकास होता है। शिक्षक अपनी मेहनत से विद्यार्थियों को निर्धारित पाठ्यक्रम के साथ-साथ नैतिक, शारीरिक एवं जीवनोपयोगी शिक्षा प्रदान करते हैं, जिससे उनका समग्र विकास संभव होता है।
अध्यक्षता कर रहीं सरपंच अंजलि ध्रुव ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत कर परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। वहीं समन्वयक अनिल मेघवानी और शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष टीकम साहू ने विद्यार्थियों से बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं गांव का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
संस्था के प्रधान पाठक रूपलाल साहू ने कहा कि पूरा शाला परिवार सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। इस अवसर पर नेमूराम साहू और पुरुषोत्तम साहू ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।
कार्यक्रम में जितेंद्र साहू, श्रीमती केवड़ा बाई साहू, नोहर लाल साहू, श्रीमती कुसुम यादव, वर्षा यादव सहित विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!