अभनपुर विधानसभा स्तरीय होली मिलन समारोह में रंगे प्रेम और भाईचारे का रंग


छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़—अभनपुर: होली के पावन अवसर पर अभनपुर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला विधानसभा स्तरीय होली मिलन समारोह इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम, शुक्रवार को सद्भावना कुटी, नॉयकबाँधा रोड अभनपुर में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में फाग गीत, नगाड़ा और डीजे की प्रस्तुति आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही।
कार्यक्रम में आए अतिथियों एवं उपस्थित जनों के लिए स्वादिष्ट भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक धनेंद्र साहू उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और आपसी मतभेद मिटाने का प्रतीक है। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर समाज और पार्टी के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अभनपुर के अध्यक्ष रामा यादव ने भी अपने उद्बोधन में सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने नगाड़े की थाप और फाग गीतों पर नृत्य कर होली के पर्व का आनंद लिया तथा एक-दूसरे को बधाई दी कार्यक्रम मे प्रवीण साहू, यशवंतसाहू, लोकमणि कोशले, केशरी मोहन साहू, किरण साहू, जयश्री नायक, राजेश चौबे, ब्रह्मानंद ठाकुर, विद्याभूषण सोनवानी, गिरधारी साहू, रामा यादव, उत्रसेन गहिरवारे, बलविंदर गांधी, चंद्रहास साहू, विमल साहू, नीमा निंबेकर, दीपाली राजपूत, रेखा तिवारी दीक्षा राठी, गंगा कौर, नीलकमल गिलहरे, रानू राठी, ओमप्रकाश साहू, दिनेश अंबिलकर, शैलेंद्र यादव, डोमेश सिन्हा, बीरेंद्र सिन्हा, पार्थ वैष्णव, डोमेंद्र साहू, बीरबल टंडन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




