Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

आठवीं की केंद्रीयकृत परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, संकुल केंद्र बिजली में बेहतर व्यवस्था

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़फिंगेश्वरसंकुल केंद्र बिजली के अंतर्गत संचालित सभी परीक्षा केंद्रों में इस वर्ष आयोजित आठवीं की केंद्रीयकृत परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान प्रशासन एवं विद्यालय परिवार द्वारा समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
परीक्षा अवधि में विकासखंड स्तरीय टीम द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया गया, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने में मदद मिली। संकुल प्राचार्य रामनारायण मिश्रा ने बताया कि परीक्षाएं विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण चरण होती हैं, जिनमें अनुशासन, ईमानदारी और परिश्रम का विशेष महत्व होता है।
उन्होंने परीक्षा कार्य में लगे सभी केंद्राध्यक्षों, समन्वयकों, शिक्षकों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग की सराहना की। वहीं व्याख्याता पूरन लाल साहू ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण बना रहा, जो शिक्षकों, विद्यार्थियों और प्रशासन के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
परीक्षा संचालन को सुचारू रूप से संपन्न कराने में संकुल केंद्र बिजली के नोडल अधिकारी दिनेश कुमार साहू, संकुल समन्वयक भुवन यदु, केंद्राध्यक्षों, शिक्षकों एवं पर्यवेक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!