Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी विवेक शर्मा के सुपुत्र के विवाह समारोह में मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री एवं विधायक सहित कई गणमान्य हुए शामिल

राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी विवेक शर्मा के पुत्र के विवाह में सजी राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों की महफिल

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़—रायपुर। राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी कर्मचारी संगठन श्री विवेक शर्मा के सुपुत्र चि. समीर शर्मा एवं वधू सौभाग्यकांक्षी गायत्री के वैवाहिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन 7 मई को रायपुर में संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर प्रदेश एवं देश की राजनीति, सामाजिक और पत्रकारिता जगत से जुड़े अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने नवविवाहित दंपति को सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू राजिम विधायक रोहित साहू खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय , पूर्व महापौर प्रमोद दुबे एवं पूर्व योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, आयोग अध्यक्ष, विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक समारोह में शामिल हुए।

इसके अतिरिक्त वरिष्ठ पत्रकार एवं हरिभूमि के प्रबंध संपादक हिमांशु द्विवेदी सहित सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र से जुड़े अनेक स्नेहीजन एवं शुभचिंतक कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने वर-वधु को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

इस अवसर पर देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुभकामना संदेश प्रेषित किया गया। साथ ही राज्यपाल रामेन डेका , विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री सहित अनेक विशिष्ट जनों ने भी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद भेजकर नवदंपति के सुखद भविष्य की मंगलकामना की।

भव्य एवं स्नेहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए इस वैवाहिक समारोह ने सामाजिक सौहार्द, आत्मीयता और पारिवारिक मूल्यों की सुंदर मिसाल प्रस्तुत की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!