Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

शादी के 45 दिन बाद प्रेमी संग भागी नवविवाहिता, रेल पटरी पर हुआ विवाद; ट्रेन की चपेट में आने से प्रेमी की मौत, महिला घायल

 रेलवे ट्रैक में घायल महिला

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़— छत्तीसगढ़  में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शादी के महज 45 दिन बाद एक नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ ससुराल से भाग गई। दोनों के बीच रेलवे ट्रैक के पास विवाद होने के बाद ट्रेन की चपेट में आने से प्रेमी की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, कांकेर जिले के ग्राम कोरतरा निवासी मोनिका खरे (23) की शादी 22 अप्रैल 2026 को बालोद जिले के ग्राम परसोदा निवासी टीकम कुमार खरे से हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी से पहले मोनिका का ग्राम भीमपुरी (डौंडीलोहारा) निवासी मिथलेश ठाकुर (28) से करीब ढाई साल से प्रेम संबंध था। दोनों की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी।

 मृत अवस्था में पड़े हुए मिथिलेश ठाकुर

शनिवार 6 जून की देर रात करीब 1 बजे मिथलेश बाइक लेकर मोनिका के ससुराल पहुंचा। इसके बाद दोनों बिना किसी को बताए घर से निकल गए और करीब 20 किलोमीटर दूर ग्राम दैहान स्थित रेलवे अंडरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक तक पहुंच गए। वहां दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत और विवाद होता रहा।

बताया जा रहा है कि मिथलेश मोनिका पर उसके साथ रहने और शादी करने का दबाव बना रहा था। इसी दौरान वह रेलवे पटरी पर जाकर बैठ गया। मोनिका उसे पटरी से हटाने का प्रयास करती रही, लेकिन वह नहीं माना। इसी बीच ट्रेन आने पर दोनों उसकी चपेट में आ गए। हादसे में मिथलेश के सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोनिका गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल अवस्था में भी मोनिका ने हिम्मत दिखाते हुए डायल-112 पर कॉल कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

उधर, नवविवाहिता के पति टीकम कुमार खरे ने बताया कि रात करीब 2:30 बजे नींद खुलने पर पत्नी घर में नहीं मिली। परिजनों के साथ उसकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान पत्नी का फोन आया, जिसमें उसने रेलवे ट्रैक पर हादसा होने की जानकारी दी। बाद में पुलिस से सूचना मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे।

पुलिस के अनुसार घटना बालोद जिला का है  मृतक मिथलेश भी शादीशुदा था। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!