Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने नवापारा में पिलाई गई ‘दो बूंद जिंदगी की’

 

नवापारा। राष्ट्रव्यापी पल्स पोलियो अभियान के तहत नवापारा नगर के स्वास्थ्य केंद्रों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई गई। नगर के वार्ड क्रमांक 20 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी एवं भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य योगिता सिन्हा ने बच्चों को “दो बूंद पोलियो रोधी खुराक” पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी ने कहा कि भारत में पल्स पोलियो अभियान वर्ष 1995 से प्रारंभ हुआ था। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), यूनिसेफ, स्वास्थ्य विभाग तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के सतत प्रयासों से भारत पोलियो मुक्त राष्ट्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि पोलियो की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रत्येक वर्ष बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाना अत्यंत आवश्यक है।

भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य योगिता सिन्हा ने कहा कि पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को नियमित रूप से पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि देश हमेशा पोलियो मुक्त बना रहे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं सुरक्षित भारत ही विकसित भारत की मजबूत नींव है।

अभियान के दौरान आंगनबाड़ी सहायिका ललिता सेन, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, बड़ी संख्या में बच्चे एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों को पोलियो रोधी खुराक दिलाकर अभियान को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाई।.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!