पति ने पत्नी की गला काटकर की हत्या, शव घर के पीछे फेंका; फरार आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ प्रयागराजन्यूज़ —— एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी और शव को घर के पीछे फेंककर फरार हो गया। शव से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। बाद में आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस के अनुसार, घटना छत्तीसगढ़ गढ़ के दंतेवाड़ा जिले की है मृतका झुमकी कुंजाम (35) अपने पति लक्ष्मण कुंजाम (36) के साथ रह रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। 17 जुलाई को शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान आरोपी ने कथित रूप से पत्नी पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर के पीछे फेंककर फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक आरोपी पूर्व सरपंच रह चुका है। उसकी पहली पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी, जिससे उसके चार बच्चे हैं। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने झुमकी कुंजाम से दूसरी शादी की थी। घटना के समय बच्चे घर पर मौजूद नहीं थे। मृतका के परिजनों ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी!




