12वीं पास ने 6 माह में पैसा दोगुना करने का झांसा दिया 500 करोड़ के घोटाले किये
500 करोड़ के डबल मनी घोटाले का खुलासा, 122 जमीनों की रजिस्ट्री व करोड़ों की संपत्ति जब्त
छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़–डबल मनी नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने करीब 500 करोड़ रुपये के निवेश घोटाले का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी सोमेंद्र कंकरायने समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में आरोपियों के ठिकानों से 122 जमीनों की रजिस्ट्रियां, लगभग 18.61 करोड़ रुपये की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, सैकड़ों चेक, बैंक दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2016-17 से यह नेटवर्क मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में लोगों को 6 से 9 माह में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर निवेश कराता था। यहां तक के नेताओं अफसर के भी पैसे इसमें फंसे हुए जांच में सामने आया है कि छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर और राजनांदगांव क्षेत्र के निवेशकों के भी करीब 10 करोड़ रुपये इस योजना में फंसे हैं।
पुलिस ने बताया कि जब्त दस्तावेजों के आधार पर सभी निवेशकों की पहचान कर उनकी सुनवाई की जाएगी, ताकि कानूनी प्रक्रिया के तहत राशि वापस दिलाई जा सके। बालाघाट पुलिस और एसआईटी मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।




