स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर में सीटी के संकेत, गांठें और प्राथमिक चिकित्सा का मिला प्रशिक्षण

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़— स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़, जिला संघ गरियाबंद के तत्वावधान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सेंदर में आयोजित जिला स्तरीय तृतीय सोपान/निपुण स्काउट-गाइड जांच परीक्षा शिविर के द्वितीय एवं तृतीय दिवस पर प्रतिभागियों को स्काउटिंग के विभिन्न व्यावहारिक एवं अनुशासनात्मक विषयों का प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त राजेश चंद्राकर, जिला सचिव रोमन लाल साहू के मार्गदर्शन तथा डीओसी स्काउट आशीष साहू एवं डीओसी गाइड सीमा साहू के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त ओंकार साहू भी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान डीटीसी सुनील देशलहरे एवं ईश्वर मालाकार ने प्रतिभागियों को बी.पी. सिक्स, कक्ष निरीक्षण, ध्वज शिष्टाचार, स्काउट-गाइड की प्रतिज्ञा एवं नियम, भलाई के कार्य, बाएं हाथ से मिलाने की परंपरा, मार्च पास्ट, स्काउट-गाइड गणवेश, प्रार्थना, झंडा गीत, खोज के चिन्ह, प्रथम एवं द्वितीय सोपान की गांठें, हाथ एवं सीटी के संकेत तथा प्राथमिक चिकित्सा की विस्तृत जानकारी दी।
शिविर में ब्लॉक सचिव मुराली लाल साहू, जिला मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू, रवि तारक, लॉरेंस महिलांगे, गीतांजलि सिन्हा, प्रेमलाल साहू (भोजन प्रभारी), नागेश साहू, चंद्रिका साहू, रूपा साहू, गंगा साहू, नीतू शाह, मालिक राम मरकाम, दीप कुमार बांधे सहित बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड एवं रोवर-रेंजर उपस्थित रहे।




