Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
छत्तीसगढ़

551 पौधारोपण संकल्प की ओर चैतन्य कुमार साहू का पहला कदम हरियाली अमावस्या पर 51 पौधे लगाकर शुरू किया अभियान, मित्रों ने भी बढ़ाया सहयोग का हाथ

 

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ राजिम——पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 12वीं वाणिज्य के छात्र एवं विद्यालय के शालानायक चैतन्य कुमार साहू ने अपने 551 पौधारोपण के संकल्प की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोकपर्व हरियाली अमावस्या (हरेली) के अवसर पर उन्होंने अपने संकल्प के प्रथम चरण की शुरुआत करते हुए 51 पौधों का रोपण किया।

चैतन्य कुमार साहू ने अपने विद्यालय के मित्र केशव यदु, दिवाकर साहू (उप शालानायक), शुभम यदु, ओमकार साहू, कान्हा साहू एवं विकास निषाद तथा सहयोगी मित्र लल्ला साहू और गेंदलाल साहू के साथ मिलकर डगनिया (रामपुर) से भोथीडीह सड़क मार्ग पर पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया।

चैतन्य कुमार साहू ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ उन्होंने 551 पौधे लगाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा और देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। आने वाले समय में इस अभियान को और व्यापक रूप देने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने अपने संकल्प को गति देने में सहयोग के लिए जिला पंचायत सदस्य श्री यशवंत साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और प्रोत्साहन से इस अभियान को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने अपने सभी मित्रों और सहयोगियों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने पौधारोपण के इस जनहितकारी कार्य में सहभागी बनकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

चैतन्य ने कहा, “मैं जिला पंचायत सदस्य श्री यशवंत साहू जी को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं, जिनके सहयोग से मेरे इस संकल्प की शुरुआत को फिर गति मिली। साथ ही मैं अपने उन सभी मित्रों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने 551 पौधारोपण संकल्प में अपना सहयोग देकर जनहित के इस कार्य में भागीदारी निभाई। मुझे उम्मीद है कि आगे भी सभी का ऐसा ही सहयोग मिलता रहेगा।”

हरियाली अमावस्या के अवसर पर शुरू किया गया यह अभियान युवाओं में पर्यावरण के प्रति बढ़ती जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश करता है। चैतन्य कुमार साहू का 551 पौधारोपण संकल्प न केवल हरियाली बढ़ाने की पहल है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों और युवाओं को भी प्रकृति संरक्षण के लिए आगे आने की प्रेरणा देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!