Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

भैंसातरा स्कूल में फूलों की होली, आपसी प्रेम और सौहार्द का दिया संदेश

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भैंसातरा में होली के पावन अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने हर्षोल्लास के साथ फूलों की होली खेली। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू से महक उठा और बच्चों के चेहरों पर उत्साह साफ झलक रहा था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के रायपुर संभाग अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान पाठक रूपलाल साहू ने की।
मुख्य अतिथि रामनारायण मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि होली का त्योहार अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद और गलतियों को भुलाकर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग में रंगने का संदेश देता है।
प्रधान पाठक रूपलाल साहू ने कहा कि हमें होली का त्योहार आपसी प्रेम, सद्भावना और सकारात्मक सोच के साथ मनाना चाहिए।
इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर होली का पर्व मनाया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक नेमूराम साहू, पुरुषोत्तम साहू, सफाई कर्मचारी नोहर साहू, श्रीमती हेमंत साहू सहित समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने विद्यालय परिवार में प्रेम, एकता और उल्लास का सुंदर संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!