Uncategorized
शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ राजिम। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रवक्ता एवं संभागीय अध्यक्ष श्री राम नारायण मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से कक्षा 6वीं एवं 7वीं की अंकसूची जिले की सभी शालाओं को शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की गई। साथ ही विभागीय सीमित परीक्षा उत्तीर्ण कर पदोन्नत हुए प्रधान पाठकों को 10 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर समयमान वेतनमान प्रदान करने हेतु प्रस्ताव उच्च कार्यालय को भेजे जाने की बात भी रखी गई।
इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में श्री राम नारायण मिश्रा के साथ आत्मा राम साहू, राजेन्द्र कुमार नाग एवं पतिराम यादव शामिल रहे।
शिक्षक संघ ने उम्मीद जताई कि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।




