Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

ग्राम कठिया में सुशासन तिहार के तहत जिला स्तरीय जनसमस्या शिविर आयोजित, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

 छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़अभनपुर —क्षेत्र के ग्राम कठिया में आज 1 मई 2026 को सुशासन तिहार के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में अभनपुर विधायक श्री इंद्र कुमार साहू एवं कैबिनेट मंत्री माननीय गुरु खुशवंत साहब की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया।

इस अवसर पर गर्भवती माताओं की पारंपरिक विधि से गोद भराई की गई तथा 6 माह के शिशुओं के लिए अन्नप्राशन संस्कार के माध्यम से ऊपरी आहार की शुरुआत कराई गई। यह पहल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।

शिविर में किशोरी बालिकाओं को स्वच्छता किट का वितरण किया गया, जिसमें सेनेटरी पैड, हैंडवॉश, डिटॉल साबुन, नेल कटर, बोर्नविटा प्रोटीन पाउडर, नैपकिन, कंघी, बोरोप्लस क्रीम, नारियल तेल एवं आयरन टेबलेट शामिल थे। इससे किशोरियों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

इसके साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को पासबुक का वितरण किया गया, जिससे बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर द्वारा विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, वहीं शिविर में प्राप्त शिकायतों का निराकरण जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी सुश्री रचिता नायडू द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में सेक्टर जमगांव, पिपरौद एवं परागांव के पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सुशासन तिहार के तहत आयोजित यह शिविर ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ, जहां उन्हें शासन की योजनाओं का सीधा लाभ मिलने के साथ ही उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी सुनिश्चित किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!