Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

पृथ्वीम फाउंडेशन ने मंदिर परिसर में किया बरगद का वृक्षारोपण वृक्ष प्रकृति का श्रृंगार, पर्यावरण संरक्षण हमारी प्राथमिकता : योगिता सिन्हा

 

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा-राजिम—विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अंचल की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था पृथ्वीम फाउंडेशन द्वारा नगर एवं आसपास के विभिन्न स्थानों, मंदिर परिसरों तथा तालाब किनारे वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में फाउंडेशन की अध्यक्ष योगिता सिन्हा के नेतृत्व में सदस्यों ने पंचकोशी पटेश्वर महादेव मंदिर, पटेवा के प्रांगण में बरगद का पौधा रोपित किया।

वृक्ष की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पौधे के चारों ओर कंटीली झाड़ियों से घेराबंदी की गई, ताकि उसका संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर फाउंडेशन की अध्यक्ष योगिता सिन्हा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष न केवल प्रकृति का श्रृंगार हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि खुले एवं अनुपयोगी स्थानों तथा सड़कों के दोनों ओर अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण असंतुलन के दुष्प्रभावों को कम किया जा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सभी को निभानी चाहिए। कार्यक्रम में फाउंडेशन की वरिष्ठ सदस्य सविता गोस्वामी, साखी निर्मलकर एवं खिलेश्वरी साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से पृथ्वीम फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!