सड़क हादसे में गंभीर घायल की पत्रकार ने बचाई जान
सड़क किनारे तड़प रहा था घायल, युमेन्द्र कश्यप ने मोटरसाइकिल से पहुंचाया अस्पताल


छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ नवापारा राजिम दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे पड़ा मिला। हादसे में उसके मुंह और आंख के ऊपर गंभीर चोटें आई थीं। घायल की हालत बेहद चिंताजनक थी और उसे तत्काल चिकित्सा सहायता की जरूरत थी।मैनपुर विकासखंड के उरमाल-सरगीगुड़ा मार्ग पर
इसी दौरान वहां से गुजर रहे उदन्ती टाइम्स के पत्रकार युमेन्द्र कश्यप की नजर घायल व्यक्ति पर पड़ी। उन्होंने बिना समय गंवाए मानवता का परिचय देते हुए तत्काल मदद के लिए हाथ बढ़ाया। उन्होंने घायल को अपनी मोटरसाइकिल से उरमाल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उसका उपचार शुरू किया।
समय रहते अस्पताल पहुंचने से घायल को आवश्यक चिकित्सा सुविधा मिल सकी। उनकी तत्परता और मानवीय संवेदना ने घायल की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पत्रकार युमेन्द्र कश्यप के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। लोगों का कहना है कि सड़क हादसे जैसी आपात स्थिति में घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाना बेहद जरूरी होता है। कश्यप ने अपनी जिम्मेदारी से आगे बढ़कर मानवता का परिचय देते हुए समाज के सामने एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।
संकट की घड़ी में समय पर की गई मदद किसी के लिए जीवनदान साबित हो सकती है।




