Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
Uncategorized

सावन के प्रथम दिवस विप्र कुल महिला मंडल ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ गोबरा-नवापारा—सावन माह के प्रथम दिवस हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विप्र कुल महिला मंडल, नवापारा नगर द्वारा विप्र भवन परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम विप्र कुल महिला मंडल की संरक्षक रेखा शुक्ला के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर महिला मंडल की सदस्यों ने आम, नीम, पारिजात, कदम, चमेली सहित विभिन्न छायादार, फलदार एवं पुष्पीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं ने पौधों की नियमित देखभाल एवं उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का भी प्रण लिया।

महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी हम सभी का कर्तव्य है। यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष तनु मिश्रा, कोषाध्यक्ष सुभाषिनी शर्मा, संरक्षक रमा शर्मा, विद्या तिवारी, नंदिनी शर्मा, शकुन शर्मा, सविता दुबे, संगीता शर्मा सहित सदस्य पूनम दीवान, पुष्पांजलि तिवारी, भावना शर्मा, मुक्ति शर्मा, स्वाति शुक्ला, सुषमा शर्मा, स्मृति शर्मा, कुमुद पुराणिक, कुशाली दीवान एवं कल्याणी शर्मा उपस्थित रहीं।

सावन माह की पारंपरिक खुशियों को साझा करते हुए कुमुद पुराणिक ने सभी विप्र बहनों को हरी चूड़ियां एवं सुहाग-श्रृंगार सामग्री भेंट कर सम्मानित किया, जिससे कार्यक्रम में सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आत्मीयता का वातावरण और भी प्रगाढ़ हो गया।

कार्यक्रम के अंत में स्वल्पाहार का आयोजन किया गया। भावना शर्मा एवं पूनम दीवान ने उपस्थित सभी बहनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, सामाजिक सरोकार और हरियाली के प्रति समर्पण की सुंदर झलक देखने को मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!