Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to CG PRAYAGRAJ NEWS
छत्तीसगढ़

महिला शक्ति का भव्य संगम: प्रथम परिचयात्मक बैठक एवं सावन उत्सव संपन्न

(छत्तीसगढ़ प्रयागराज न्यूज़ )नवापारा राजिम— तहसील साहू संघ अभनपुर महिला प्रकोष्ठ एवं पारिवारिक परामर्श महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम परिचयात्मक बैठक एवं सावन उत्सव का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता कर्मा की आरती से हुई। इसके बाद महिला पदाधिकारियों ने अपना परिचय देते हुए सामाजिक एकजुटता और महिला सहभागिता पर विचार रखे।

महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवनंदिनी साहू ने बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं को एक मंच पर लाना, आपसी संवाद मजबूत करना तथा सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी बढ़ाना प्रमुख उद्देश्य है। पारिवारिक परामर्श महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका टुनेश्वरी साहू ने परिवार एवं समाज के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। संगठन सचिव महिला कुंती साहू और जनपद सदस्य सारिका साहू ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। महिला उपाध्यक्ष संगीता साहू ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। तहसील साहू संघ अध्यक्ष तुलेश साहू ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज और संगठन दोनों मजबूत होंगे। पूर्व जिला उपाध्यक्ष भेखराम साहू, संरक्षक चंद्रहास साहू एवं उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू ने आयोजन की सराहना की।

समापन अवसर पर तहसील परिसर में भव्य वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश दिया गया। आभार प्रदर्शन पुष्पा साहू ने तथा संचालन उमेश्वरी साहू ने किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!